परसा में बुरी तरह हारे लालू यादव के समधी चंद्रिका राय, छोटे लाल राय ने दर्ज की जीत

499 Views
1 Min Read

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए ईवीएम में बंद 3,733 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा. एनडीए और महागठबंधन के बीच टक्कर चल रही है. रुझान देखकर लग रहा है कि इस बार एग्जिट पोल के अनुमान फेल हो सकते हैं.

शुरूआती रुझानों में भले ही महागठबंधन को जीत हासिल हुई हो लेकिन शाम होते होते एनडीए ने बढ़त हासिल की है. बात पसरा सीट की करें तो यहां से लालू यादव के समधी चंद्रिका राय को जबरदस्त हार का सामना करना पड़ रहा है. चंद्रिका राय जेडीयू के प्रत्याशी थे और उनको राजद के छोटे लाल राय से शिकस्त मिली है.

चन्द्रिका राय ने साल 2019 में सारण से लोकसभा चुनाव भी लड़ा, लेकिन भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से हार गए. हालांकि, राय छह कार्यकाल के लिए सारण सीट पर विधायक रहे हैं, फिर भी यह चुनाव राय के लिए महत्वपूर्ण हो गया. क्योंकि राजद इस क्षेत्र में यादव समुदाय के साथ है और वह जद (यू) के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

Share This Article