आम आदमी को बड़ा झटका! फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम

391 Views
1 Min Read

Desk: बिहार की राजधानी पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए हो गया है। पहले इसकी कीमत 867.50 रुपए थी।

15 फरवरी को 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इस महीने अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 75 रुपए बढ़ चुकी है। यह कीमत बुधवार से लागू हो जाएगी। 19 किलोग्राम व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1713 रुपए है। पहले इसकी कीमत 1717.50 रुपए थी। इस प्रकार व्यवसायिक गैस सिलेंडर की कीमत में साढ़े चार रुपए की कमी की गई है। पांच किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत 330 रुपए है।

Share This Article