सासाराम में पति ने की कुदाल से काटकर पत्नी की हत्या, पारिवारिक विवाद का है मामला

400 Views
1 Min Read

सासाराम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहाँ पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से काटकर हत्या कर दी है. मामला विक्रमगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गाँव का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद पति ने ट्रैक्टर के नीचे आकार ख़ुदकुशी कर ली.

बताया जा रहा है की पारिवारिक विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है.

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. स्ठानीय ग्रामीणों ने बताया की पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था. आज इसी विवाद को लेकर पति ने इस सनसनीखेज मामले को अंजाम दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है.

Share This Article