MP और MLA के खिलाफ लंबित आपराधिक मामले में सुनवाई, पटना हाईकोर्ट ने दिया सख्त निर्देश

678 Views
2 Min Read

पटना हाईकोर्ट में राज्य के पूर्व और वर्तमान सांसदों और विधायकों के खिलाफ लंबित आपराधिक मुकदमों से संबंधित मामले में सुनवाई हुई। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने मामलें पर सुनवाई की है। पहले भी कोर्ट ने इन मामलों पर सुनवाई करते  हुए सभी जिलों के सम्बन्धित निरीक्षी जजों को प्रभावी और सक्रिय कार्रवाई किये जाने पर निर्देश दिया था।

पिछली सुनवाई में बताया गया था  कि इन मामलों पर रिपोर्ट आ चुका है। इससे पूर्व कोर्ट ने इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए राज्य के जिला जजों को प्रगति रिपोर्ट छः सप्ताह में देने का निर्देश दिया था। इससे पहले की सुनवाई में कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्य के सभी जिला जजों से सभी जिलाधिकारियों, हितधारकों और पुलिस अधीक्षक की बैठक बुला कर मामलो की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

मालूम हो कि अदालत ने जिला जजों से पूर्व एवं  वर्तमान एमपी /एमएलए के ख़िलाफ़ लंबित मामलों की सुनवाई की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने इससे पहले भी इन मामलों को शीघ्रता से निष्पादित करने के दिशानिर्देश जारी करते रही है।

ये भी पढ़ें…CM नीतीश ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल किया उद्घाटन, तेजस्वी के चुनावी क्षेत्र में अब 5 मिनट के..

Share This Article