समस्तीपुर: जीजा ने शाली को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

503 Views
1 Min Read

समस्तीपुर जिले से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. रिश्ते को कलंकित करने वाला वाक्या सामने आया है. एक युवती ने जीजा पर संगीन आरोप लगाया है. मामला बिभूतिपुर थाना क्षेत्र के मिस्रोलिया गाँव की बताई जा रही है.

युवती का आरोप है की वह बहन के घर किसी काम से गयी थी. जहां मौका पाकर जीजा ने ही अपने साली को हवस का शिकार बना दिया. युवती ने महिला थाना में लिखित शिकायत किया. घटना के बाद पुलिस ने कांड संख्या 62/20 दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दिया.

महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता एक टीम बनाकर छपेमारी में जुटी थी. लेकिन आरोपित जीजा इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा था. लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर देर रात आरोपी जीजा पुलिस के हाथ लग गया. पुलिस ने आरोपी सरायरंजन निवासी राजेश कुमार शर्मा को जेल भेज दिया. हालाँकि इस घटना को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा की जा रही है.

Share This Article