आज शाम होगी नीतीश कुमार की पहली कैबिनेट की बैठक, विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव हो सकता है पास

639 Views
1 Min Read

बिहार विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद पहली बार आज नीतीश कैबिनेट की बैठक होने वाली है. यह बैठक 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

नीतीश कुमार ने कहा कि बैठक इसलिए जरूरी है कि चुनाव हो गया. जो भी चुने लोग इसका नोटिफिकेशन जारी हो गया. विधानसभा को भंग करना पड़ता है. जो कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जाएगा. उसकी जानकारी दे दी जाएगी.
बिहार में सरकार बनाने को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है.

सीएम नीतीश कुमार के आवास पर आज एनडीए की बैठक हुई. बैठक में भाग लेने के लिए सभी चलों के नेता पहुंचे हुए थे. सीएम आवास पर बैठक में शामिल होने के लिए आरसीपी सिंह, अशोक कुमार चौधरी, वीआईपी के मुकेश सहनी, हम के जीतन राम मांझी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सुशील कुमार मोदी समेत कई नेता पहुंचे हुए थे. बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 74, जेडीयू को 43, हम को 4, वीआईपी को 4 सीटें मिली है. इसके अलावे निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने भी समर्थन किया है.

Share This Article