आसमान में छाए रहेंगे बादल, कोहरे के साथ गिर सकता है तापमान

419 Views
1 Min Read

बिहार में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ठंड ने भी पूरी तरीके से दस्तक दे दी है. दिन और रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है और धुंध का भी असर काफी अधिक देखने को मिल रहा है. मौसम वैज्ञानिक जीशान अंसारी ने बताया कि 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा है और रात के समय ठंड में आंशिक वृद्धि देखी गई.

मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में भी सामान्य तापक्रम से आंशिक वृद्धि देखी गई. प्रदेश के सर्वाधिक अधिकतम तापमान फारबिसगंज में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा. उपलब्ध न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का कोई भी असर बिहार राज्य पर नहीं पड़ेगा.

Share This Article